*श्रुतम्-254*
*हिंदू होने का गौरव-2*
- *नौ-परिवहन का सूत्रपात* 6000 वर्ष पूर्व सिंधु नदी में हुआ । अंग्रेजी शब्द नेविगेशन(NAVIGATION) *नौ- परिवहन* की उत्पत्ति संस्कृत शब्द *’नवगति’* से हुई। इसी प्रकार अंग्रेजी शब्द NAVY-नेवी (नौ सेना) भी संस्कृत के नव से ही विकसित हुआ।
- *भास्कराचार्य* ने खगोल शास्त्री स्मार्त से सैकड़ों वर्ष पूर्व *पृथ्वी द्वारा सूर्य प्रदक्षिणा* की अवधि नापी थी। पांचवी शताब्दी में यह अवधि *365.258756484 दिन* निर्धारित की गई।
- *पाई* का मूल्य सबसे पहले *बोधायन* ने आंका। उसी ने उसका सिद्धांत परिभाषित किया जो *पाइथागोरियन सिद्धान्त* के नाम से जाना जाता है। बोधायन ने यह कार्य यूरोपीय गणितज्ञों से बहुत पहले ईसा पूर्व छठी शताब्दी में किया था।
- बीजगणित, त्रिकोणमिति एवं कैलकुलस भारत की ही विश्व को देन है। श्रीधराचार्य ने 11वीं शताब्दी में *वर्ग समीकरण (Quadratic Equation)* की व्याख्या की। ग्रीक और रोमनों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाला अधिकतम अंक 106 था। जबकि ईसा पूर्व 5000 वर्ष पहले वैदिक काल में हिंदू (10⁵³) जैसे बड़े तक विशेष नामों के साथ प्रयोग में लाते थे। आज भी विशिष्ट नाम से उपयोग किया जाने वाला अधिकतम अंक *टेरा (10¹²)* है।