श्रुतम्-307
51 शक्तिपीठ
6 गोदावरी तट शक्तिपीठ – आंध्रप्रदेश के कब्बूर में गोदावरी तट पर स्थित है। यह शक्तिपीठ, जहां माता का वामगण्ड यानी बायां कपोल गिरा था। यहां की शक्ति
विश्वेश्वरी या रुक्मणी तथा भैरव दण्डपाणि हैं।
7. शुचीन्द्रम शक्तिपीठ – तमिलनाडु, कन्याकुमारी के त्रिसागर संगम स्थल पर स्थित है । यह शुची शक्तिपीठ, जहां सती के मतान्तर से पृष्ठ भाग गिरे थे। यहां की शक्ति नारायणी तथा भैरव संहार या संकूर हैं।
8. पंच सागर शक्तिपीठ – मीनाक्षी मंदिर (मदुरई) में इसकी स्थिति मानी जाती है। यहां माता के नीचे के दांत गिरे थे। यहां की शक्ति वाराही तथा भैरव महारुद्र हैं।
9. ज्वालामुखी शक्तिपीठ – हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा में स्थित है। यह शक्तिपीठ, जहां सती की जीभ गिरी थी। यहां की शक्ति सिद्धिदात्री व भैरव उन्मत्त हैं।
10. भैरव पर्वत शक्तिपीठ –